गाजियाबाद

अंबेडकर चौक गोलीकांड

दो आरोपी दबोचे गए, दो अन्य अब भी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने अंबेडकर चौक पर युवक को गोली मारने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, 19 जून को अंबेडकर चौक पर खड़े अरुण नामक युवक पर चार युवकों ने फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरुण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार अब अरुण की स्थिति खतरे से बाहर है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर लोनी बॉर्डर थाने में चार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस को  मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन निवासी मीत नगर, दिल्ली और अक्षय निवासी पूर्वी गोकुलपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने फरार साथियों के नाम मन्नू और मोंटी बताए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पहले उनका अरुण के साथ विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर गोली चलाई थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button