रांची

बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह- 2026, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जवानों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Passing-out Parade Ceremony for Basic Trainees (2026): Chief Minister Hemant Soren administers the oath of dedication to duty to the personnel.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में आयोजित “बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारण परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। समारोह में राज्य के 4 पुलिस उपाधीक्षक एवं 336 आरक्षी (255 पुरुष और 81 महिला) शामिल हुए। प्रशिक्षण प्राप्त जवानों ने शानदार मार्चपास्ट एवं आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। नव नियुक्त जवानों ने अनुशासन, संविधान, देश एवं राज्य सेवा, पुलिस बल की गरिमा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल में शामिल होना केवल नौकरी नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज से जवान राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित प्रहरी बन गए हैं और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती भागीदारी को राज्य के लिए हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है, जो समान भागीदारी की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का परिणाम राज्य की कानून-व्यवस्था एवं विधि- व्यवस्था के बेहतर संचालन में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण, बेहतर आवासीय सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्ध है। समारोह में तदाशा मिश्रा, प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं देते हुए “जय हिंद, जय झारखंड, जोहार” के साथ संबोधन समाप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button