खैरथल

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में युवाओं ने बुलंद की आवाज

पेपर लीक पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

किशनगढ़बास। खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को किशनगढ़बास के पुराना बस स्टैंड पर “छात्रों की गूंज – संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था, रोजगार तथा लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों पर खुलकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अमित चाचान (नोहर विधायक) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहप्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई तथा तिजारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इमरान खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि प्रदेश में बार-बार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है, इसलिए युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना समय की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि अमित चाचान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कोटा में आयोजित राहुल गांधी के “छात्र संवाद कार्यक्रम” का वीडियो बड़ी एलईडी स्क्रीन पर छात्रों को दिखाया गया। विद्यार्थियों ने इसे ध्यानपूर्वक देखा और शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में बलराम यादव, अमित चाचान, इमरान खान एवं पुष्पेंद्र धाबाई ने छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की हर न्यायसंगत मांग को मजबूती से उठाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरे आयोजन में युवाओं के अधिकार, शिक्षा में पारदर्शिता और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान तिजारा पंचायत समिति उटप्रधान दयाराम चावड़ा यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन खटाना एसआई के जिला अध्यक्ष देवेंद्र विधूड़ी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीश खान पर्यावरण प्रदूषण के जिला अध्यक्ष हरिओम यादव विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भरत चौधरी नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वसीम खान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल पूर्व जिला सचिव उस्मान खान पूर्व अध्यक्ष मुन्नी गुर्जर जिला महासचिव खुर्शीद खान चौपानकी शकील खान बागोर दौलत नगर हर्षवर्धन खेरिया संजय गुर्जर युसूफ खान दशरथ राजपूत खुर्शीद खानजादा कमल सिंह साहून खान यूसुफ खान जाबिद जमशेद खान रामनिवास प्रजापत हनुमान गुर्जर सद्दाम खान सतनाम सिंह आसिफ खोरी पुष्पेंद्र चौहान देवेंद्र निर्मोही शेखर यादव सिद्धांत शर्मा कृष्ण यादवप रमेश यादव भरत गुर्जर शाहित अनेक लोग उपस्थित रह
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button