भरत पुर
ग्राम पंचायत दीवली में 2 जुलाई को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा शिविर
प्रशासक भाग्यश्री मीणा ने ग्रामीणों को जागरुक कर सुनी समस्या
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत दीवली में आगामी 2 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का फायदा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना रहेगा। वहीं ग्रामपंचायत दीवली की सरपंच सुश्री भाग्यश्री जगदीश मीना गांव की गली गली,मौहल्ला,घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनको जागरुक करते हुए आगामी 2 जुलाई को आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को लेकर अपील की जा रही है। वहीं प्रशासक भाग्यश्री मीणा द्वारा ग्रामीणों को मौसमी बीमारियो से बचाव हेतु अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोना चाहिए और पानी को हमेशा उबालकर या वाटर प्यूरीफायर से छानकर इस्तेमाल करने को लेकर भी अपील की। वहीं 2 जुलाई को आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, कृर्षि, ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी और सार्वजानिक निर्माण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी भाग लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रकरणों की सुनवाई कर उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। और शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।



