जालौन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉर्निंग स्टार जूनियर स्कूल का शुभारंभ

शिक्षा के नए अध्याय की हुई शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई, जालौन। शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रविवार को मॉर्निंग स्टार जूनियर स्कूल का विधिवत शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर नए शैक्षणिक सत्र की मंगल शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अभय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने बताया कि मॉर्निंग स्टार जूनियर स्कूल पूर्णतः वातानुकूलित परिसर में संचालित होगा, जहां पीजी से कक्षा चार तक के बच्चों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।
समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, अनिल बहुगुणा, युद्धवीर सिंह कंथरिया, हरेंद्र विक्रम सिंह, विद्यालय की प्रबंधक अर्चना सिंह, लवकुश, मोनिका, पूजा, दिलीप, अंबिका, योगेंद्र, रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के शुभारंभ को क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button