बरेली

पावरग्रिड दोहना में राजभाषा बैठक, हिंदी प्रयोग पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन के दोहना कार्यालय में सोमवार को त्रैमासिक राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य वक्ता एवं SBI के पूर्व अधिकारी आर. के. गौड़, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक  अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री गौड़ ने कहा कि हिंदी देश की एकता और प्रशासनिक पारदर्शिता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों, पत्राचार व डिजिटल माध्यमों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर बल दिया।
राजभाषा नोडल अधिकारी  मिथलेश कुमार ने सभी से राजभाषा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button