बेतुल

बैतूल महान संकल्प के साथ समान शिक्षा संकल्प सम्मेलन संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। समान शिक्षा एवं सभी वर्गों के बच्चों को समान रूप से जीवन में आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराए जाने के ताकि एक बेहतर गरिमा पूर्ण समाज का एवं राष्ट्र का निर्माण करने के महान संकल्प के साथ आदिवासी मंगल भवन बैतूल गंज बैतूल में  28 जून 2026 को शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ जागरूक नागरिक अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर समान शिक्षा अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए समान और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं, शिक्षा और अवसर सुनिश्चित कराना है। यह अभियान स्कूली शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों को एक साथ लाने और उद्देश्य की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने का प्रयास करता है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, छात्रों और समुदाय के बीच सरकारी स्कूलों में अच्छी गुणवत्ता वाली आवश्यक सुविधाओं, शिक्षा और अवसरों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी मांग को बढ़ावा देना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button