ललितपुर

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रुपये लौटाने को लेकर प्रताडऩा का आरोप, बार पुलिस ने बानपुर निवासी आरोपी को दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। थाना बार पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना बार में दर्ज मुकदमा संख्या 154/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत वांछित नीलेन्द्र उर्फ नीलू राजा (37 वर्ष) पुत्र गजराज, निवासी कस्बा एवं थाना बानपुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में वादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके चचेरे भाई ने आरोपी को रुपये दिए थे। आरोपी द्वारा रुपये वापस न करने और लगातार प्रताडि़त किए जाने से परेशान होकर उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मंगलवार को थाना बार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव धामा, हेड कांस्टेबल प्रहरी प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल जीतू शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button