बरेली
सीएम योगी का बरेली आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
‘पंडित राधेश्याम आज भी प्रेरणा स्रोत’
नाथ नगरी बरेली में मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम कथावाचक को नमन करते हुए कहा कि पंडित जी आज भी हिंदू जनमानस के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और अमर हैं।
परिवार ने जताया आभार
स्वर्गीय पंडित राधेश्याम कथावाचक के परिवार की महिला शारदा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सेवानिवृत्त जवान से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त एयरपोर्ट कर्मी धनंजय शर्मा से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री के हाल पूछने पर धनंजय शर्मा भावुक हो गए और बताया कि उनके दोनों हाथ देश सेवा को समर्पित हो चुके हैं।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश यादव ने किया। इस अवसर पर शहर के सभी सम्मानित व प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।




