ललितपुर

वार्ड-09 में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

नपाध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा बोलीं, गुणवत्ता और समयबद्धता से होगा विकास कार्यों का क्रियान्वयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को वार्ड संख्या-09 स्थित मोहल्ला सिविल लाइन में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड पार्षद अशोक कुमार पंथ के साथ विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। भूमि पूजन के तहत मोहल्ला सिविल लाइन में अरिहंत होटल के समीप से रूप नारायण विश्वकर्मा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा ठाकुर बाबा कॉलोनी में अंगद यादव के प्लॉट से चाली राजा के मकान होते हुए दामोदर के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोनाली जैन ने संबंधित अवर अभियंता निधि पाण्डेय को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित और नगर के समग्र विकास के लिए परिषद निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, अमित कुशवाहा, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, बद्री कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button