बरेली

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का सफल रोटरी वर्ष सम्पन्न

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने रोटरी वर्ष 2025-26 के सफल समापन पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्षभर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि यह रोटरी वर्ष सेवा, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सदैव यादगार रहेगा। वर्षभर क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगजन सहायता, पल्स पोलियो अभियान, सामाजिक जागरूकता तथा जनसेवा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिनमें सभी रोटेरियन्स की सक्रिय सहभागिता रही। उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने पूरे वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब भविष्य में भी जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्व महापौर डॉ. आई. एस. तोमर ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता रहा है।
इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष  डॉ. रवि मेहरा,घनश्याम खंडेलवाल, विशाल अरोड़ा, अनुपम कपूर, अजय जसोरिया, राजीव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, दिनेश गोयल, संदीप मेहरा, चंद्रप्रकाश, ध्रुव तिलक, हरीश मलिक एवं अनिल अग्रवाल सहित अन्य सक्रिय सदस्यों को उपहार देकर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव संजय गर्ग ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं समाज के प्रति आभार व्यक्त व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button