बरेली

जिला जज के साथ केंद्रीय कारागार-2 का निरीक्षण

सुरक्षा व स्वच्छता के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ केंद्रीय कारागार-2 का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा इंतजाम और स्वच्छता की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने कारागार की बैरकों, रसोईघर, अस्पताल वार्ड एवं मुलाकात कक्ष का भ्रमण किया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, चिकित्सा, विधिक सहायता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला जज ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने, परिसर में स्वच्छता मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा सभी बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों के मानवाधिकारों एवं विधिक प्रावधानों का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न हो।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अविनाश सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य , जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा, जेलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को कारागार में सीसीटीवी, जैमर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों को सक्रिय रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button