बरेली
कांवड़ यात्रा पर डीआईजी सख्त, 4 जिलों के कप्तानों को 6 निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रावण मास-कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को वीसी के जरिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के एसएसपी को 6 बड़े निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि कांवड़ शिविर सड़क से दूर व हाईवे पर बाएं ओर ही लगेंगे। हर शिविर में सीसीटीवी व सेवादारों के पास आईडी अनिवार्य होगी। महिला कांवड़ियों के लिए वाशरूम व रेस्ट रूम बनेंगे। किचन में टीन शेड व फायर एक्सटिंग्विशर जरूरी है। पूरे मार्ग को जोन-सेक्टर में बांटकर गश्त होगी। हर जत्थे के लिए नोडल दारोगा तैनात होगा। चारों जिलों में संयुक्त रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जरूरी वाहनों के लिए अलग समय-रूट तय होगा। मार्ग पर बाइक एंबुलेंस व सचल लाइट वाले लोडर तैनात रहेंगे।
कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। डीजे सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार चलेंगे। मार्ग पर शराब-मांस की दुकानें बंद रहेंगी। कछला, अटैना, धनौरा घाट पर एसडीआरएफ व गोताखोर तैनात होंगे। बरेली के सातों नाथ मंदिरों में बैरिकेडिंग व प्रकाश की व्यवस्था होगी।
डीआईजी ने सभी विभागों से समन्वय कर इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी की निगरानी परिक्षेत्र की कांवड़ सेल करेगी।




