
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कैनविज कंपनी में पैसा गंवाने वाले निवेशकों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कैनविज पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों निवेशकों ने कंपनी मालिक कन्हैया गुलाटी समेत दोषियों की गिरफ्तारी और फंसी रकम वापस दिलाने की मांग की। समिति ने कहा कि कंपनी बंद होने से हजारों परिवार आर्थिक संकट में हैं। बच्चों की पढ़ाई, शादी और इलाज तक प्रभावित हो गया है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
समिति ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन प्रदेशव्यापी किया जाएगा। निवेशकों ने कंपनी की संपत्ति जब्त कर पैसा लौटाने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।धरने में पंकज त्रिपाठी, रामलली, सपना सिंह, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद पटेल समेत बड़ी संख्या में पीड़ित शामिल हुए।




