शामली

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, शामली में पुलिस का सख्त अभियान

128 वाहनों के चालान, 107 बाइक सवार बिना हेलमेट मिले; पेट्रोल पंप संचालकों को दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शामली पुलिस ने बुधवार को पूरे जनपद में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत व्यापक चेकिंग और जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों, मुख्य मार्गों और पेट्रोल पंपों पर सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 128 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 107 चालान केवल बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को ईंधन न दिया जाए। साथ ही लोगों को सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग से बचने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button