बरेली

SP दक्षिणी ने ली O.R. , लंबित  विवेचनाओं के लिए शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

महिला अपराध, पॉक्सो, हत्या-लूट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती अंबिका वर्मा ने शुक्रवार को कार्यालय में दक्षिणी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों की O.R. लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
SP दक्षिणी ने थानेवार लंबित विवेचनाओं व गंभीर प्रकरणों का परीक्षण किया। उन्होंने सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध विवेचना कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो, हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर व अन्य संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
लंबित विवेचनाएं: प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
गंभीर अपराध: हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर, पॉक्सो व महिला संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब न हो।
बरामदगी: जिन मामलों में पीड़िता/अपहृता की बरामदगी शेष है, उनके लिए विशेष टीम गठित कर शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई: जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
SP ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के ठोस उपाय करने के भी निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button