हाईवे NH 9 पर तेज रफ्तार हाईवे NH 9 पर तेज रफ्तार बाइक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल….

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ – दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH 9 पर तेज रफ्तार बाइक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर दोनों पैर ऊपर रखकर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि बाइक तेज गति से हाईवे पर दौड़ रही है।
स्टंट के दौरान युवक ने अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल दी। ऐसी लापरवाही से मामूली चूक भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। यातायात नियमों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करना कानूनन अपराध है। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सकती है।
हापुड पुलिस ने मीडिया सैल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि, थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार युवक का चलती बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक सवार युवक को मय बाइक सहित हिरासत में लेकर बाइक को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया है।


