जालौन

खेत पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से मांगी सुरक्षा

बोला- खेती करने जाता हूं तो दबंग कर देते हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

जालौन (उरई)। नगर के मोहल्ला नया भवानीराम (लोना रोड) निवासी एक किसान ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने और खेती करने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराकर पुलिस सुरक्षा में कब्जा दिलाने की मांग की है।
प्रार्थी छत्रपाल सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मौजा लोना, परगना एवं जिला जालौन स्थित आराजी संख्या-202, रकबा 0.3120 हेक्टेयर में उसका सह-स्वामित्व दर्ज है। आरोप है कि मोहल्ला फर्दनवीस निवासी विनय कुमार पुत्र मनीराम ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और उसे खेती नहीं करने दी जा रही है। शिकायत के अनुसार, जब भी वह अपनी जमीन पर कृषि कार्य करने पहुंचता है, आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद खड़ा कर देता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। इससे वह अपनी ही भूमि पर खेती करने में असमर्थ है और लगातार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि राजस्व विभाग के लेखपाल से आराजी संख्या-202 की पैमाइश कराई जाए तथा पुलिस बल की मौजूदगी में उसे उसकी भूमि का कब्जा दिलाया जाए, ताकि वह बिना किसी डर के कृषि कार्य कर सके। अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button