जालौन

हरदोई राजा ग्राम पंचायत में 87 लाख 64 हजार का भयंकर घोटाला

प्रधान शिखा सिंह और तत्कालीन सचिव राहुल सिंह को भेजा नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई (जालौन)। जिला पंचायत राज अधिकारी, जालौन द्वारा ग्राम पंचायत हरदोई राजा में वर्ष 2024-25 का ऑडिट कराया गया तो घोटाले की बू आ गई। पंचम राज्य वित्त, 15वें केंद्रीय वित्त आयोग और मनरेगा की कुल ₹87,64,118 की भारी भरकम राशि खर्च बताई गई, लेकिन न तो व्यय प्रमाणक (वाउचर) मिले और न ही व्यय पत्रावलियां। पूरा पैसा गायब हो गया।
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद ने 30 जून 2026 को सख्त पत्र जारी कर प्रधान श्रीमती शिखा सिंह और तत्कालीन सचिव श्री राहुल सिंह को आधी-आधी राशि ब्याज सहित वसूल करने का स्पष्ट आदेश दिया है। मुख्य आरोप पंचायत की विकास योजनाओं में खर्च किए गए ₹20,71,118 (राज्य ़ केंद्र वित्त) और ₹66,93,000 (मनरेगा) के पूरे दस्तावेज गायब। 7 दिनों के अंदर ग्राम निधि खाते में राशि जमा न करने पर अद्यतन ब्याज सहित संयुक्त रूप से वसूली और कानूनी कार्रवाई। अनुपालन रिपोर्ट, जमा रसीद, कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट आदि जमा करने के सख्त निर्देश। जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि राशि समय पर जमा न हुई तो दोनों दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक (पंचायत) झांसी, जिला विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को भी भेजी गई है। हरदोई राजा के ग्रामीणों में आक्रोश विकास के नाम पर आए लाखों रुपये कहां गायब हो गए? सड़क, नाली, पानी, मनरेगा मजदूरी… सब पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button