उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम योगी का अखिलेश पर तंज

बोले- आप कब से राम भक्त हो गए? जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई हों

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों का अतीत रामभक्तों के विरोध से जुड़ा रहा, वे अब आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया और वक्फ से जुड़े मामलों पर भी विपक्ष से सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुल्तानपुर में कहा, समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि अयोध्या में जो घटना घटित हुई उससे उनकी आस्था आहत हुई। आस्था उसकी आहत हुई होगी जिनके मन में सच में आस्था होगी। आप कब से राम भक्त हो गए? जिनका रामद्रोही जैसा आचरण रहा हो, जिन्होंने राम भक्तों पर लाठियां और गोलियां चलाई हो, जिन्होंने श्री राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा किया हो, वे किस आस्था की बात करते हैं?
बाबरी ढांचा, गुलामी का ढांचा जब हट रहा था तो जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, जो मंदिरों के विकास में लगने वाले पैसे को कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल में खर्च करते थे। वे आज आस्था के बारे में बता रहे हैं। इनकी पीड़ा मंदिर के चढ़ावे चोरी से संबंधित नहीं है, इनकी पीड़ा इस बात की है कि प्रभु का इतना भव्य मंदिर का निर्माण कैसे लोगों के सहयोग से हुआ, यह इनकी पीड़ा है। इस मामले में सब पर कार्रवाई हो रही है लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन का वारा-न्यारा हुआ है, उसके खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कभी आवाज क्यों नहीं उठाई?
पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं
सीएम योगी ने कहा, आज मैं सुबह से आया हूं तभी बारिश प्रारंभ हुई। विनोद जी तो बुलाना नहीं रहे थे पर राजेश गौतम ने मुझे बार-बार बुलाया। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को समाजवादी और कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था। पहले दुर्गा पूजा नहीं होने देते थे, रामनवमी के जुलूस नहीं हो पाते थे। लखनऊ और वाराणसी जाना कठिन था।
सीएम ने प्रदेश में हुए बदलाव गिनाते हुए कहा, आज पूर्वांचल एक्सप्रेस जा रहा है। 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मतलब दुनिया से जुड़ जाना। आज सड़कें बन रही हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च होता था, आज मंदिरों के सौंदर्यीकरण में खर्च हो रहा है। आज कच्चे घरों को पक्का कर रहे हैं।
योगी ने कहा, अच्छे लोग चुनते हैं तो अच्छी सरकार बनती है। जब अच्छी सरकार बनती है तो तेजी के साथ प्रगति होती है और हर नागरिक का विकास होता है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है। पहले लोग उत्तर प्रदेश के लोगों से दूर जाते थे, आज गले मिलते हैं। आज उत्तर प्रदेश देश के विकसित राज्यों में गिना जा रहा है। व्यापारियों और बहन-बेटियों को सुरक्षा देना हो तो आज उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button