शामली
ऑपरेशन कन्विक्शन: 10 साल पुराने चोरी के मामले में दोषी को 6 वर्ष 2 माह की सजा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। जनपद शामली पुलिस की प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी का परिणाम सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज चोरी के मामले में सीजेएम कैराना न्यायालय ने आरोपी सावेज पुत्र नसीर को दोषी ठहराते हुए 6 वर्ष 2 माह के कारावास और 7,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
