खैरथल

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को ऐजिल एकेडमी स्कूल, खैरथल में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे” के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर (लीगल लिटरेसी एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश सुश्री खुशबू कँवरिया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से मित्रवत संवाद करते हुए साइबर अपराध की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, फोटो या अन्य संवेदनशील विवरण व्हाट्सएप स्टेटस अथवा सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने चाहिए, क्योंकि साइबर अपराधी इन जानकारियों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी और अन्य अपराधों को अंजाम दे सकते हैं।
न्यायाधीश खुशबू कँवरिया ने नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ती हैं, अपराधों में वृद्धि होती है, परिवारों में तनाव एवं कलह पैदा होती है तथा बच्चों के भविष्य और युवाओं की शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाएँ प्रभावित होती हैं। साथ ही नशे की अवस्था में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनने, कानून का सम्मान करने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button