उत्तरकाशी

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्ड नौगांव में जन सेवा शिविर आयोजित

शिविर में 185 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को विकासखण्ड कार्यालय नौगांव में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, श्याम डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 41 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 और आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 55 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 02 लोगों को महालक्ष्मी किट वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 15 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 10, सहकारिता विभाग द्वारा 07, उद्यान विभाग द्वारा 08 किसानों को उद्यान कार्ड पंजीकरण, कृषि विभाग द्वारा 16, समाज कल्याण विभाग द्वारा 07, उद्योग विभाग द्वारा 04, डेरी विभाग द्वारा 04, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10, विद्युत विभाग द्वारा 04 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में सूचना विभाग उत्तरकाशी द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित पुस्तक मेरी योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, श्याम डोभाल, ज्येष्ठ प्रमुख ब्लॉक प्रमुख सीमा चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, नोडल अधिकारी एसएस वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button