शामली

जलभराव से परेशान बंजारा बस्ती के लोगों का पालिका पर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। नगर के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित बंजारा बस्ती के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर जलभराव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बंजारा बस्ती की सड़कों पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर कई-कई दिन तक पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन समस्या से अनजान बना हुआ है, जबकि गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने पालिका प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराकर सड़कों से जलभराव हटाने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button