बरेली
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा कैंसर, डॉक्टर डैनी गुप्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पहले कैंसर को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 20-40 साल के युवाओं में कोलोरेक्टल, स्तन और पेट के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कम उम्र में लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
मैक्स हॉस्पिटल नोएडा के डॉ. डेनी गुप्ता के अनुसार गलत खानपान, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय, कम शारीरिक गतिविधि और प्रदूषण इसके कारण हैं। इससे शरीर में सूजन बढ़कर कोशिकाओं को नुकसान होता है।
लक्षण: बिना वजह वजन घटना, थकान, मल-पेशाब में बदलाव, शरीर में गांठ, मल में खून। समय पर जांच जरूरी।
बचाव: ताजे फल, हरी सब्जी, फाइबर युक्त भोजन और नियमित व्यायाम करें।



