गोड्डा

बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूट एवं फायरिंग की घटना की हसन ने की कड़ी निंदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता हाजी इकरारूल हसन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर के बीचोबीच इस तरह की घटना से आमजन और व्यापारियों में भय का माहौल है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और हमें पूरा विश्वास है कि अपराधी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे। अपराधी कहीं भी नहीं बचेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए, सीसीटीवी निगरानी को सुदृढ़ किया जाए और व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button