11 लोग फूड पॉयजन से हुए बीमार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में मनियां के लूला का पुरा गांव में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों के फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाने के बाद बीती देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अस्पताल में भर्ती कराये गए उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित सभी मरीजो ने परिवार में दो दिन पहले एक बच्ची के जन्मदिन पर घर में बनी पनीर की रात की बची पनीर की सब्जी अगले दिन खाई थी। इसके कुछ समय बाद एक-एक कर सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रारंभिक जांच में सभी को फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



