धनबाद
बड़ी राहत: बीसीसीएल ने छाताबाद खाली कराने का पूर्व आदेश किया स्थगित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
धनबाद। छाताबाद भू-धंसान प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बीसीसीएल प्रबंधन ने 9 जुलाई 2026 को जारी क्षेत्र खाली कराने के अपने पूर्व आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
नए आदेश के अनुसार, छाताबाद फुटबॉल मैदान (तालाब) के आसपास रह रहे लोगों को पूर्ण वैज्ञानिक सर्वे पूरा होने तक तत्काल क्षेत्र खाली नहीं करना होगा। हालांकि, यदि किसी भी प्रकार की भूमिगत हलचल या भू-धंसान की आशंका दिखाई देती है, तो तत्काल झारखंड प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना देकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए भू-धंसान के बाद सांसद ढुल्लू महतो, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित लोगों की ओर से पुनर्वास और सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना क्षेत्र खाली कराने के आदेश पर सवाल उठाए गए थे। अब बीसीसीएल के संशोधित आदेश से प्रभावित परिवारों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
क्या अब बीसीसीएल को जल्द से जल्द वैज्ञानिक सर्वे और स्थायी पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



