बरेली

SP साउथ और SP ट्रैफिक ने किया रूट निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को SP साउथ और SP ट्रैफिक ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, बैरियर, सीसीटीवी और यातायात संचालन का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई जाए, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
SP ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात हमारी प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button