बरेली

कावड़ यात्रा को लेकर SP साउथ और SP ट्रैफिक ने किया रूट निरीक्षण

तैयार होगा प्लान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को SP साउथ और SP ट्रैफिक ने शहर के विभिन्न रूटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुभाष नगर, इज्जतनगर, किला, बारादरी, प्रेमनगर थाना क्षेत्र और सैटेलाइट, कोहाड़ापीर, मिनी बाईपास रूट पर यातायात व्यवस्था, बैरियर और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी।SP ने बताया कि कावड़ यात्रा के मद्देनजर रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। स्कूल टाइम में अतिरिक्त ड्यूटी लगाने, अवैध ई-रिक्शा, गलत पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करने को कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखना प्राथमिकता है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button