बोकारो

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नावाडीह अंचल परिषद कि बैठक संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज गोनियाटो के प्रांगण में कॉ चेतलाल महतो कि अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। संचालन कॉ पोखन महतो ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा एक सितम्बर को दिल्ली मार्च,अगस्त महीने में पार्टी की ओर से पूरे प्रखंड में जन जागरण एवं पद यात्रा कार्यक्रम, गैरमजूरवा जमीन का रसीद काटना शुरू करने,नावाडीह अंचल के अंतगर्त सरकारी पेंक अस्पताल को अविलंब चालू करने एवं प्रखंड के सभी विधालयों में सरकारी शिक्षक की बहाली जैसे अन्य मुद्दों को लेकर भाकपा अंचल कमिटी सतत जारी रखेगी।बड़े पैमाने पर दिल्ली मार्च के लिए कुच करेंगें।इस बैठक में भाकपा बोकारो जिला के जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो बेरमो अंचल के सदस्य कॉम रामेश्वर साव के अलावे कॉम नुनुचंद महतो, डॉ अब्दुल कासिम ,चेतलाल महतो,हनीफ अंसारी,रीतलाल महतो,जानकी महतो,रामचंद्र यादव ,पोखन महतो,रामकिशुन महतो,जुमावली अंसारी,बालेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button