गोड्डा

पुलिस अधीक्षक ने किया ठाकुरगंगटी थाना का निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने थाने का निरीक्षण किया। इसके पूर्व थाना परिसर में एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।निरीक्षण के दौरान ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी राजन कुमार राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। वही, पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए लंबित कांडों, केस निष्पादन की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा आपराधिक मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए मालखाना, हाजत के साथ थाना परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली तथा अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को जनता के साथ अच्छे व्यवहार अपनाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर महगामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरुण रजक मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी एडरीना मिंज, थाना प्रभारी राजन कुमार राम,एस आई अमन कुमार, अशोक शर्मा, एएसआई पीएस प्रमाणिक, कामेश्वर उरांव, घनश्याम राय के साथ थाना के सभी कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button