भरत पुर

कृषि उपज मंडी के समीप एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर – कस्बा भुसावर के छौंकरवाडा सडक मार्ग स्थित श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी के समीप एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय आराधना पत्नी पुष्कर गुर्जर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतका के पीहर पक्ष को भी दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। मौके पर वृत्ताधिकारी (सीओ) नीरज भारद्वाज एवं भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा भी मोर्चरी पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना भुसावर पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button