भरत पुर

खेड़ली मोड थाना परिसर में थानाधिकारी पवन यादव ने ली सी एल जी की बैठक

 बैठक में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश पाने के लिए पुलिस को जन सहभागिता की आवश्यकता सहित इलाके में कानून शांति व्यवस्था नियमित पुलिस पेट्रोलिंग प्री पुलिसिंग ट्रैफिक नियम पालना अवैधानिक कारोबार करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की लिए प्रभावी बेहतर कार्य योजना बनाने आदि पर हुई चर्चा 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 भुसावर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश पाने एवं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की लिए प्रभावी कार्यवाही योजना बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि अपराधी को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा चाहे अपराधी कितना ही प्रभाव शाली रसूखदार क्यों नहीं हो। कानून सभी के लिए एक समान है।यह विचार एन एच 21जयपुर भरतपुर पर स्थित खेड़ली मोड थाना परिसर में रविवार को आयोजित सी एल जी सदस्यों एवं महिला सुरक्षा सखियों की बैठक में थानाधिकारी पवन कुमार यादव ने कहे ।

उन्होंने बताया कि राज्य गृह विभाग पुलिस पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस महा निरीक्षक भरतपुर आई जी रेंज भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर के दिशा निर्देशों की पालना के तहत रविवार को थाना परिसर में सी एल जी सदस्यों की आयोजित बैठक में थानाधिकारी पवन कुमार यादव ने कहा कि खेड़ली मोड थाना इलाके में अपराधिक गति विधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी बेहतर कार्य योजना बनाई जाकर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय किया और क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थानाधिकारी ने सदस्यों से अपील की गई कि किसी भी गलत गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 थानाधिकारी पवन यादव ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर नजर रखी जाए और तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। इससे समय रहते अपराधों को रोका जा सकेगा बैठक के दौरान सदस्यों ने गांव में गश्त बढ़ाने, ओवरलोडिंग पर लगाम, अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई, वाहनों में तेज आवाज में स्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। थानाधिकारी ने सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन दिया।
थानाधिकारी पवन यादव ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया का सही उपयोग करने, क्षेत्र में गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना देने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की सूचना देने और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करवाने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि अपराधी को किसी भी बलात में नहीं बख्शा जाएगा चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो ।
उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति बिरादरी नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि इलाके में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रख कर आम जन की सुरक्षा करना पुलिस का अहम कर्तव्य है।पुलिस का आमजन में समन्वय रखते हुए पुलिस का आमजन का प्रति विश्वाश तथा अपराधियों में भय होना आवश्यक है।
 उन्होंने कहा कि इलाके में घटित होने वाले अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश पाने के लिए आमजन की सहभागिता आवश्यक है।
बिना जन सहभागिता के पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा सकती है। उन्होंने सी एल जी सदस्यों महिला सुरक्षा सखियों से कहा कि कहीं पर कोई अपराध घटित होने की संभावना प्रतीत होती है तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे ताकि घटित होने वाले अपराध को टाला जा सके वही अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो सके। उन्होंने कहा कि थाने पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर सी एल जी की बैठक में थाना इलाके में रात्रि कालीन नियमित पुलिस गश्त का दायरा और बढ़ाया जाएगा साथ ही इलाके में संचालित अवैध कारोबारियों जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री ट्रैफिक रूल्स की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही महिला सुरक्षा संकल्प अभियान स्कूलों में बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकार कानून की जानकारी दिए जाने के अलावा सी एल जी सदस्यों के अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए सुझाव नोट किए गए।
उन्होंने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं आमजन का समन्वय जरूरी है।
 आयोजित सी एल जी सदस्यों की बैठक में थानाधिकारी पवन यादव ने पुलिस को अपराध घटित होने की आशंका संभावना को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर सहयोग करने का भरोसा जताया।
 बैठक में गांव सलेमपुर खुर्द झारोटी खानपुर पथैना जस वर सुआ की बबेखर अलीपुर दीवली भगवान पुर महमदपुर उलूपुरा छोकर बाडा कला सहित आस पास के गांवों के सी एल जी सदस्यों के अलावा खेड़ली मोड थाने के ए एस आई सुरेश चौधरी भूरी सिंह मीणा जितेंद्र सिंह कांस्टेबल कमलेश मीणा शुगर सिंह अमित कुमार सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button