नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। मंगलौरा मे ताश खेलने के दौरन आपसी छींटाकशी के दौरान दो पक्षो मे जमकर मारपीट की हुई। एक व्यक्ति को मारपीट के बाद नाले मे घसीटने के भी आरोप लगे है। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने आरोपी एक युवक को मौके से पकड भी लिया गया। पीडित का कहना है कि आरोपी पुलिस ने हाथ छुडाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे मे लिया है। पीडित पक्ष को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव मंगलौरा मे सुशील नाम का युवक ताश खेल रहा था। उसी समय वहॉ मौजूद मदन भी बैठकर ताश खेलने वालो को देख रहा था। आरोप है कि ताश खेलने के दौरान सुशील ने मदन को गालियॉ देनी शुरू कर दी। जिस पर मदन ने विरोध किया। विरोध के बाद मदन का आरोप है कि सुशील ने पकडकर पीटा और सिर को दीवार मे मारकर फोड दिया। इसके बाद सुशील ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और मदन को नालियो मे घसीटा गया। बचाव मे आये मदन के भतीजे को भी पीटने के आरोप लगे है। पीडित पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया। वही पीडित पक्ष का कहना है कि सुशील को पुलिस ने पकड लिया था। लेकिन आरोपी पुलिस ने छुटकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे मे लिया और चौकी लेकर आई। पीडितो ने पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है।

