उत्तरकाशी

नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार 

25वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित चेकिंग अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन तथा उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम मे यातायात पुलिस एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय, ज्ञानसू, गैस गोदाम, सब्जी मंडी, सिंगोटी सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करते हुए उसका वाहन सीज किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button