मथुरा

श्रीबाँकेबिहारी के सेवायत की निजी संपत्ति है चांदी का रथ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। व्रन्दावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्य दिनेश गोस्वामी ने जगन्नाथ रथयात्रा पर चांदी के रथ में ठाकुरजी के विराजमान न होने पर आरोप लगाया था कि मंदिर से रथ गायब हो गया है। इस मामले उन्होंने जांच की मांग की थी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि पूर्व सदस्य बिना तथ्यों के इस प्रकार के आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रथ मंदिर के अभिलेखों में दर्ज संपत्ति नहीं है बल्कि एक सेवायत की निजी संपत्ति है। ऐसे में मंदिर से रथ गायब होने का आरोप पूरी तरह भ्रामक है। इधर सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी का कहना है कि मंदिर में ठाकुरजी के सेवा के लिए उनके पास रथ मौजूद है। उनके पिताजी आनंद किशोर गोस्वामी ने रथ बनवाया था। मंदिर रेलिंग लगी होने के कारण रथ अंदर नहीं जा सकता था। मंदिर प्रबंधन को भी इसके लिए कहा था कि रथ कैसे लेकर जाएं, उन्होंने किसी प्रकार से जवाब नहीं दिया। सेवायत ने बेवजह आरोप लगाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button