उत्तरकाशी

स्वास्थ्य परीक्षण के समय ,आँगनवाड़ी, व विघालयो में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दोनों कार्यक्रमों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण के समय बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा चिन्हित एवं संदर्भित बच्चों को समयबद्ध रूप से स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुँचाने के लिए संबंधित अध्यापकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की जवाबदेही निर्धारित की जाए। साथ ही आरबीएसके टीमों को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का शत-प्रतिशत भ्रमण करते हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, संदर्भित बच्चों का नियमित फॉलो-अप तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक जनमानस इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

बैठक में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जनपद के लिंगानुपात एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में 05 शासकीय एवं 02 निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अल्ट्रासाउंड मशीनों में एक्टिव ट्रैकर स्थापित किया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन करते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का नियमित निरीक्षण, अभिलेखों एवं रखरखाव की गहन जांच तथा अधिनियम के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी पलड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) शोयब हुसैन, पीसीपीएनडीटी की विधिक सलाहकार श्रीमती पमीता थपलियाल, रेणुका समिति के अध्यक्ष श्री प्रज्वल उनियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री हरदेव राणा, आरबीएसके प्रबंधक श्री मनोज भट्ट तथा जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) श्री गिरीश व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button