खैरथल

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

किशनगढ़ बास । खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में बुधवार को किशनगढ़ बास के तोप चौराहे पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।
बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ तिजारा उपप्रधान दयाराम गुर्जर नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी पूर्व जिला सचिव संदीप अग्रवाल शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल  यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरिओम यादव पूर्व जिला सचिव संजय गुर्जर पार्षद अर्जुन ठाकुर सनेश जांगिड़ एडवोकेट तैयब खान हेतराम सरपंच शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मास्टर भरत चौधरी बलवंत महारानियां मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निर्मोही यूथ कांग्रेस जिला सचिव शौकीन खान जमशेद फौजी  हनुमान गुर्जर सद्दाम खान युसूफ खान सतनाम सिंह गजेंद्र शर्मा गुलाब शर्मा सुभाष सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button