कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां की पूरी…
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारीयां पूरी हो गई है। कावड़ यात्रा मार्ग पर अस्थाई चौकियां बनाई जाएंगी , तो वही कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी । साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने वालो से शक्ति से निपटा जाएगा।
हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एन.एस.ए. की कार्यवाही की जाएगी । इसके साथ ही गुंडा एक्ट से लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा । जबकि वही कांवड़ मार्ग पर आईपी कैमरे लगाए जाएंगे।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया सेल हमारा एक्टिव है और सोशल मीडिया के साथ साथ हम लोग अपने जो सकारात्मक संदेश हैं, उससे आज हमारे सोशल मीडिया जो इन्फ्लुएंसर्स हैं उनकी बैठक भी हो रही है मेरठ में, और हम लोग सकारात्मक संदेश इसको लेकर के प्रसारित करेंगे साथ ही साथ उन पर निगरानी रखेंगे जो ऐसे असामाजिक तत्व हैं जो कावड़ यात्रा को लेकर के जो नेगेटिव विचार और नकारात्मक विचारों को प्रसारित करने पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे , एन एस ए के अलावा अन्य धाराओं में भी । एन एस ए तो एक धारा है, इसके अलावा गुंडा, गैंगेस्टर और जरूरत पड़ी तो इसमें मुकदमा दर्ज होगा । जो भी समाजिक शांति को भंग करने की कोशिश करेगा, कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।


