हापुड़

मंडलीय चयन ट्रायल में हापुड़ की महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड । दिनांक 21.7.2026 को प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता महिला के मंडलीय चयन ट्रायल जो कि मेरठ में आयोजित किए गए , उसमें जनपद हापुड़ की दो महिला खिलाड़ी कीर्ति त्यागी एवं सलीमा खाटून जेएमएस वर्ल्ड स्कूल का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है । , 27 जुलाई से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम की तरफ से दोनों खेलेंगी । इस अवसर पर हापुड की क्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि यह जनपद हापुड़ के लिए गौरव की बात है और दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी गई है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button