खैरथल

नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र (NCORD) की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम एवं गांजे की अवैध खेती, अवैध दवाइयों के दुरुपयोग तथा भांग के वैध ठेकों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एनडीपीएस अधिनियम एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने औषधि विभाग को मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिस पर सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि जिले में 790 मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा चुके हैं तथा शेष मेडिकल स्टोर्स पर निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरा निर्धारित समय अवधि में लगवाए जाएंगे। उन्होंने सहायक औषधि नियंत्रक को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर शेड्यूल एच एंड एक्स ड्रग्स की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा अवैध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को आईईसी मटेरियल जैसे क्रिएटर वीडियो, पोस्ट के माध्यम से लोगों को तमबाकू से होने वाले नुकसान एंव इसको छोड़ने हेतू प्रेरित करने वाले गतिविधियां करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेज में नियमित रूप से नशा मुक्ति गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे बच्चों एवं युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। उपस्थित अधिकारियों को कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई एवं चालान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। कृषि एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर उनके क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे अफीम लगाना एवं अवैध मादक पदार्थों की खेती पाई गई तो संबंधित विभाग कि जवाब देही तय की जाएगी।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी श्रीमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मेघ सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button