हापुड़

जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड । जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने हेतु निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए —

निजामपुर क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को नीचे उतरने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात का प्रवाह अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा ।

ततारपुर क्षेत्र के संबंध में एनएचएआई को निर्देशित किया गया है कि विस्तृत सर्वेक्षण कराकर उपयुक्त डिजाइन तैयार किया जाए, जिससे ततारपुर गोल चक्कर पर दुर्घटना संभावित टकराव बिंदुओं (ब्लैक स्पॉट) को समाप्त किया जा सके तथा यातायात को निर्बाध एवं सुचारू बनाया जा सके।

उपैड़ा क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा एक्सेस कंट्रोल एवं एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है । इसके अंतर्गत आधुनिक कैमरे एवं निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी । आगामी छह माह में इस कार्य के प्रारम्भ होने की संभावना है, जिससे यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा तथा ट्रैफिक का प्रवाह काफी हद तक सुधरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button