भरत पुर

खबर का असर: वार्ड 12 में जागा नगर पालिका प्रशासन, नालों की करवाई सफाई

‘प्रातःकाल न्यूज’ में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, वार्डवासियों को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में नालों की बदहाल स्थिति और गंदगी के अंबार को लेकर 25 अक्टूबर को प्रातःकाल न्यूज में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और मुंडायरा से कुंडा मार्ग पर गंदगी से अटे पड़े नालों की साफ-सफाई करवाई गई।
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 12 में नालों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी जमा हो गई थी। इससे पानी की निकासी बाधित होने के साथ ही दुर्गंध से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए प्रातःकाल न्यूज ने 25 अक्टूबर को समाचार प्रकाशित कर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।
अधिशासी अधिकारी ने लिया संज्ञान
समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नालों की सफाई करवाई। सफाई कार्य होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
समाचार के माध्यम से उठी जनसमस्या पर कार्रवाई होने से वार्डवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है। वहीं, स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखे, ताकि भविष्य में नालों में गंदगी जमा होने और दुर्गंध की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई सामने आने से खबर की सार्थकता एक बार फिर दिखाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button