शामली
मन्ना माजरा में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण, क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुरक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने मंगलवार को कोतवाली शामली क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी मन्ना माजरा का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि नई चौकी के संचालन से अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।