हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। माड़ा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बंधौरा की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को ग्राम कर्सुआराजा, कनपराटोला निवासी रामाकेर शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रामनेरेश शाह, रविन्द्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में माड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान घायल की चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामले में संबंधित धारा भी बढ़ाई गई।
पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने 29 जुलाई को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियां भी बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों को 30 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक राजवर्धन सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह चंदेल, आरक्षक राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, अनीश सिंह, दिलीप धाकड़ एवं शिवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



