बेतुल
बैतूल आठनेर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 वाहन जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 30 जुलाई को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के आठनेर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनिज अमले द्वारा आठनेर क्षेत्रांतर्गत गौण खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उन वाहनों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ आठनेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरपानी के पास से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों क्रमशः 01 ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडबी 7670 एवं 02 स्वराज ट्रेक्टर बिना नंबर को जप्त कर पुलिस थाना आठनेर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।



