पाकुड़

Divine Providence Mission School पाकुड़िया का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न, शिक्षा और प्रेरणा का दिया संदेश

Divine Providence Mission School, Pakuria, concludes its second foundation day celebration; conveys a message of education and inspiration.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया (पाकुड़)। Divine Providence Mission School, Pakuria की ओर से द्वितीय स्थापना दिवस (2nd Founders Day Celebration) के अवसर पर “प्रेरणा – The Inspiration” शीर्षक से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक स्टीफन मरांडी एवं एसडीपीओ विजय कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रेरणास्रोत डॉ.  सुहासिनी बेसरा की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इसी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से Divine Providence Mission School की स्थापना की गई थी। समारोह में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके शिक्षा एवं समाज सेवा के योगदान को याद किया गया। विद्यालय की संस्थापक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केन्द्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी ने अपने सम्बोधन में विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा की आवश्यकता तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. सुहासिनी बेसरा की दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेकर विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं, नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त समावेशी शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही कम खर्च में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है तथा दुमका में दसवीं तक हिन्दी मिडियाम और पाकुड़िया में सप्तम श्रेणी तक इंग्लिश मिडियम विद्यालय में पठन- पाठन जारी है और भविष्य में अन्य स्थानों पर भी Divine Providence Mission School, Pakuria की शाखाएं/ विद्यालय ओपेन करनें का योजना पर कार्य चल रही है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। वही एसडीपीओ विजय कुमार ने सम्बोधन में महत्पूर्ण अवयवों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, हरिवंश चौबे, मुकेश कुमार, मोतीलाल हासदा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button