देवघर पुलिस ने दिव्यांग श्रद्धालु की मदद कर पेश की संवेदनशीलता की मिसाल
Deoghar Police set an example of sensitivity by helping a differently-abled pilgrim.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस ने सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दिव्यांग श्रद्धालु को बाबा बैद्यनाथ का सुगम जलार्पण कराने में सहयोग किया। जानकारी के अनुसार, एक दिव्यांग श्रद्धालु बाबा मंदिर के वीआईपी गेट तक पहुंच गए थे, लेकिन शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें स्वयं जलार्पण करने में कठिनाई हो रही थी। श्रद्धालु की स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात देवघर पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्परता दिखाई। पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से बाबा मंदिर में जलार्पण कराया। पुलिसकर्मियों की इस पहल से श्रद्धालु भावुक हो गए और उन्होंने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। देवघर पुलिस ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहायता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।


