हापुड़
डीएम कविता मीणा ने गंगा घाट का किया निरीक्षण
कावड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड । मेरठ मंडलायुक्त के जनपद भ्रमण एवं निरीक्षण के उपरांत डीएम कविता मीणा ने सावन माह कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख गंगा घाट का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी की गई।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने कहा कि आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी 24×7 फील्ड में उपस्थित रहें।



